इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
भारतीय जनता पार्टी ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले अपनी नई प्रांतीय मीडिया टीम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने 31 प्रदेश प्रवक्ताओं, 25 मीडिया पैनलिस्ट और सह-संयोजकों की नई सूची जारी करते हुए पुराने और अनुभवी चेहरों पर फिर से भरोसा जताया है।