इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
भारी बारिश के चलते भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के बैतालपुर प्लांट में जलभराव हो जाने से एलपीजी रिफिलिंग का काम तीन दिनों से पूरी तरह बंद है। इसके चलते पूर्वांचल के नौ जिलों में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।