इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में राजवाड़ा चौक पर हुए ई-बस हादसे में एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। शुरुआती तौर पर ब्रेक फेल होने की बात कही जा रही थी, लेकिन पुलिस जांच और ड्राइवर के कबूलनामे से साफ हुआ है कि वाहन को 'डी' मोड में डालते वक्त ब्रेक की जगह गलती से एक्सीलेटर दब गया था।