इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
साल 2019 में अपने सुरों के जादू से रातोंरात इंटरनेट सेंसेशन बनने वाली रानू मंडल एक बार फिर चर्चा में हैं। उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वह अपने प्रशंसकों के साथ ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के सामने आते ही पुरानी यादें ताजा हो गई हैं और यूजर्स इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।