इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और चुनाव आयोग की निष्पक्षता को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच भाजपा आक्रामक हो गई है। पार्टी ने विपक्षी दलों के हमलों का करारा जवाब देने के लिए देश के 12 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को मैदान में उतार दिया है, जिन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर देश की संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है।