इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
देश में सोने की आसमान छूती कीमतों और भारी-भरकम टैक्स के बीच बिना बिल के कैश में सोना खरीदने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। बाजार विशेषज्ञों और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, थोक और खुदरा खरीदार बिना रसीद के लेनदेन कर भारी डिस्काउंट का लाभ उठा रहे हैं, जिससे सरकारी राजस्व को भारी चपत लग रही है।