इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
सरकारी शिक्षकों को पढ़ाई के अलावा अन्य प्रशासनिक कामों में लगाने को लेकर शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। जिला प्रशासन द्वारा राशन कार्ड वेरिफिकेशन जैसे कामों में शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने के बाद शिक्षा सचिव ने दखल दिया है और साफ निर्देश जारी किए हैं कि अध्यापकों का मुख्य काम सिर्फ बच्चों को पढ़ाना है।