इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
बिहार में महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर बीजेपी के भीतर से ही बड़े सवाल खड़े होने लगे हैं। जमुई से बीजेपी सांसद शंभु शरण पटेल ने अपनी ही गठबंधन सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि पुलिस अधिकारियों का रवैया बेहद लचर है और वे आम जनता तो दूर, जनप्रतिनिधियों के फोन तक रिसीव नहीं करते हैं।