इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों आगामी वनडे सीरीज की तैयारियों में जुटी है। इस दौरान अभ्यास सत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली टीम के सपोर्ट स्टाफ के साथ चर्चा करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस के बीच चर्चा का बाजार गर्म है।