इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
भारतीय उद्योग जगत के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। एस्सार ग्रुप ने अमेरिका में 18 अरब डॉलर यानी करीब 1.72 लाख करोड़ रुपये के भारी-भरकम निवेश के साथ नया स्टील प्लांट स्थापित करने की घोषणा की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में इस ऐतिहासिक परियोजना का औपचारिक ऐलान किया है।