इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि राज्य में औद्योगिक इकाइयों की भारी कमी के कारण उन्हें अपने संकल्प के विपरीत जाकर युवाओं को बिहार के बाहर रोजगार देना पड़ रहा है। उन्होंने तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर लाइव आकर राज्य की मौजूदा राजनीतिक और आर्थिक व्यवस्था पर करारा प्रहार किया है।