इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
बिहार के वैशाली जिले में दसवीं के छात्र शिवम की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। प्रेम प्रसंग के विवाद में लड़की के पिता और स्कूल के नाइट गार्ड ने मिलकर छात्र को बेरहमी से मार डाला। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल ईंट व खून से सने कपड़े बरामद किए हैं।