इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
देश की दिग्गज ब्रोकरेज फर्म जेरोधा के फाउंडर्स नितिन कामथ और निखिल कामथ ने होटल कारोबार से जुड़ी कंपनी वायसरॉय होटल्स में बड़ी हिस्सेदारी हासिल कर ली है। दोनों भाइयों ने यह निवेश सितंबर तिमाही के दौरान किया है, जिसके बाद से कंपनी के शेयरों में लगातार निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ती दिख रही है।