इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव की आगामी फिल्म 'प्रहार' का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यह फिल्म देश के चर्चित स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर उज्जवल निकम के जीवन और मुंबई हमलों के कठिन दौर पर आधारित है। फिल्म में आतंकवाद के खिलाफ कानूनी लड़ाई और न्याय की जीत की दास्तान को पर्दे पर उतारा गया है।