इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में एक और देसी ब्रांड अपनी मजबूत एंट्री करने जा रहा है। दिल्ली की जानी-मानी कंपनी ई-स्प्रिंटो (e-SPRINTO) आगामी अक्टूबर महीने में अपना पहला मास-मार्केट फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश करने की तैयारी में है। खास बात यह है कि यह नया वाहन सिंगल चार्ज में 130 किलोमीटर तक की लंबी दूरी तय करने का दावा करता है।