इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
केंद्र सरकार की ओर से अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं की नई ब्याज दरों का ऐलान जल्द किया जाने वाला है। महंगाई में उछाल और बॉन्ड यील्ड में तेजी को देखते हुए निवेशकों को सुकन्या समृद्धि योजना और पीपीएफ जैसी स्कीम्स में राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।