इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
दिल्ली के जंतर-मंतर पर आगामी 10 अक्टूबर को होने वाले विरोध प्रदर्शन के लिए पुलिस ने अनुमति देने से इनकार कर दिया है। इस पर सिटिज़न्स फॉर जस्टिस एंड पीस के सौरभ दास ने कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने सवाल उठाया है कि जनता को जानकारी देने के लिए पुलिस से अनुमति लेने की क्या तुक है और दिल्ली पुलिस कौन होती है परमिशन देने वाली।