इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने नौकरीपेशा लोगों के लिए नियमों में बड़े बदलाव किए हैं। अब पीएफ के लिए वेज सीलिंग सीमा को पंद्रह हजार से बढ़ाकर पच्चीस हजार रुपये किए जाने की तैयारी है। इसके अलावा खाताधारक अब सीधे एटीएम से अपने पीएफ का पचहत्तर प्रतिशत तक पैसा निकाल सकेंगे, जिसके लिए साॅफ्टवेयर अपडेट किया जा रहा है।