इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
हरियाणा में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राज्य के नौ जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में गिरावट आएगी और गुलाबी ठंड की शुरुआत होगी। हालांकि, अचानक हुई इस बारिश से मंडियों में खुले में रखा धान भी भीग गया है जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।