इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
भदोही में आयोजित चार दिवसीय इंडिया कारपेट एक्सपो में 65 देशों के 447 विदेशी खरीदार पहुंचे। इस दौरान महंगे और लग्जरी कालीनों के बजाय बजट-फ्रेंडली और किफायती उत्पादों की मांग सबसे ज्यादा देखने को मिली, जिससे 500 करोड़ रुपये से अधिक के निर्यात की उम्मीद जगी है।