इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक पांच मंजिला जर्जर मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के वक्त मलबे में बच्चों समेत करीब 10 लोग दब गए थे। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों और राहत बचाव दल की सूझबूझ से सभी 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इलाके में इस घटना के बाद से हड़कंप मचा हुआ है और प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं।