इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
दक्षिण भारतीय अभिनेता प्रकाश राज एक बार फिर चर्चा में हैं। एक तरफ जहां बेंगलुरु कोर्ट ने उन्हें फर्जी मतदाता पहचान पत्र मामले में समन जारी किया है, वहीं दूसरी तरफ कर्नाटक सरकार ने उन्हें बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इसके अलावा वे किसानों के समर्थन और निजी जीवन से जुड़ी खबरों को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं।