इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक पांच मंजिला पुरानी इमारत अचानक ढह गई। इस दर्दनाक हादसे में एक गर्भवती महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई है और आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। राहत और बचाव दल ने मलबे से ग्यारह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले आए भूकंप के झटकों से यह इमारत कमजोर हो गई थी और इसमें बड़ी दरारें आ गई थीं।