इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
रेलवे चेकिंग के दौरान अयोध्या-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बेटिकट यात्रियों ने जान जोखिम में डालकर चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। कुछ शातिर यात्री टॉयलेट में छिप गए, लेकिन चेकिंग टीम ने कुल 371 लोगों को धर दबोचा और भारी जुर्माना वसूला।