इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
हरियाणा में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। मौसम विभाग ने राज्य के नौ जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पंचकूला में ओले गिरने से ठंड बढ़ गई है, जबकि यमुनानगर की अनाज मंडी में खुले में रखा धान भीग गया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अब गुलाबी ठंड की शुरुआत हो गई है।