इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपनी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का दायरा बढ़ाने का ऐलान किया है। बिहार के अलावा अब उनकी नजरें उत्तर प्रदेश और पंजाब के आगामी चुनावों पर हैं। इसके साथ ही रामविलास पासवान की जयंती को राजकीय समारोह का दर्जा मिलने पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया है।