HDFC बैंक को मिला नया बॉस: अनूप बागची संभालेंगे CEO और MD की कमान, देश के सबसे महंगे बैंकर बनने की तैयारी
देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC को नया मुखिया मिल गया है। IIT कानपुर से पढ़े अनूप बागची बैंक के नए मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर बनाए गए हैं। इस नियुक्ति को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से हरी झंडी मिल चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनूप बागची अपनी पिछली नौकरी के मुकाबले दोगुना वेतन पाने वाले देश के सबसे महंगे बैंकर बनने जा रहे हैं। हालांकि, इस खबर के बीच बैंक के शेयरों में FII की हिस्सेदारी घटने से हल्की गिरावट भी दर्ज की गई है।
8 अक्टू॰ 2026