इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
मध्य प्रदेश के इंदौर में एक गरबा पंडाल के भीतर नाबालिग लड़की के साथ अभद्रता और धक्का-मुक्की करने का मामला सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल चौहान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पार्टी स्तर पर भी आरोपी नेता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।