इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी यानी 4,000 करोड़ रुपए के भारी-भरकम बजट से बन रही फिल्म 'रामायण' के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी 'प्राइम फोकस' के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है। यह कार्रवाई विदेशी लेन-देन में कथित गड़बड़ियों और फॉरेन रेमिटेंस की जांच के सिलसिले में की गई है, जिससे फिल्म जगत में हलचल मच गई है।