इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने गगनयान कार्यक्रम के तहत क्रू मॉड्यूल और सर्विस मॉड्यूल को अलग करने वाली प्रणाली के परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। तिरुवनंतपुरम स्थित विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र में हुए इन परीक्षणों से अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी की दिशा में एक और मील का पत्थर हासिल हुआ है।