इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार की शानदार तेजी के बाद बुधवार को विदेशी बाजारों से भारी गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। जापान, हांगकांग और दक्षिण कोरिया के शेयर बाजारों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं गिफ्ट निफ्टी भी लाल निशान में कारोबार कर रहा है। इसके साथ ही आरबीआई गवर्नर के नीतिगत फैसलों पर भी निवेशकों की पैनी नजर बनी हुई है।