इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
तेलंगाना के एक प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज में डांडिया उत्सव के दौरान बड़ा हादसा हो गया। तेज हवाओं के कारण लाइटिंग और डेकोरेशन के लिए लगाया गया भारी-भरकम प्रवेश द्वार (तोरण) अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की प्रथम वर्ष की छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई और 14 अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।