इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
तमिलनाडु में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद चेन्नई समेत 12 जिलों में प्रशासन ने स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है। चक्रवात दित्वाह के असर से राज्य के तटीय इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं और लगातार बारिश हो रही है।