इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
मद्रास उच्च न्यायालय ने तमिलनाडु में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को 25 अक्टूबर और 1 नवंबर को 128 स्थानों पर पथ संचलन निकालने की अनुमति दे दी है। अदालत ने बार-बार अनुमति से इनकार करने पर राज्य पुलिस की खिंचाई करते हुए कहा कि पुलिस उन आधारों का सहारा ले रही है जिन्हें अदालत पहले ही खारिज कर चुकी है।