बॉलीवुड की बेबो यानी एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाया। उनके इस खास दिन को परिवार वालों और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने और भी ज्यादा यादगार बना दिया। सोशल मीडिया पर हर कोई उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहा है, लेकिन जिस बात ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वह है उनकी बहन और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर द्वारा शेयर की गई एक पुरानी तस्वीर। इस तस्वीर में करीना बिल्कुल अपने बेटे जेह अली खान की तरह ही नजर आ रही हैं।
करिश्मा कपूर ने करीना के साथ अपने बचपन की एक बेहद क्यूट तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों बहनें कैमरे के सामने पोज़ देती दिख रही हैं। करिश्मा ने इसके साथ कैप्शन में लिखा, 'दुनिया की सबसे अच्छी बहन को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। हमेशा साथ-साथ, हमेशा ट्विनिंग और विनिंग। तुम्हें सबसे ज्यादा प्यार करती हूं।' इस पुरानी याद ने फैंस का दिल जीत लिया है।
फैंस ने बताया जेह की कार्बन कॉपी
करिश्मा द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर के सामने आने के बाद फैंस ने कमेंट्स की बाढ़ ला दी। लोगों का कहना है कि जेह का चेहरा बचपन की करीना से काफी मिलता है। एक यूजर ने लिखा, 'जेह क्या ये आप हैं?', तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'जेह बिल्कुल करीना की कार्बन कॉपी हैं।' सोशल मीडिया पर इस समानता की चर्चा काफी हो रही है और लोग इस पुरानी फोटो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
संबंधित खबरें
परिवार और दोस्तों ने लुटाया प्यार
सिर्फ करिश्मा ही नहीं, बल्कि करीना की ननद सबा पटौदी ने भी कई तस्वीरें शेयर करते हुए एक लंबा और प्यारा नोट लिखा। सबा ने बताया कि कैसे जरूरत के समय करीना हमेशा उनके साथ खड़ी रहीं। इसके अलावा सोहा अली खान, मलाइका अरोड़ा और प्रियंका चोपड़ा ने भी सोशल मीडिया के जरिए बेबो को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्टाइल की सराहना की।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल इस वीडियो के दावों की सत्यता की 'The Freelance' स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो साभार: संबंधित सोशल मीडिया हैंडल / क्रिएटर।








