विज्ञापन • ADVERTISEMENT
होम/मनोरंजन/नाना पाटेकर को आखिरी सलाम: तीखे तेवर, नरम दिल, यूं ही नहीं कोई होता नटसम्राट
मनोरंजनपढ़ने में समय: 4 मिनट

नाना पाटेकर को आखिरी सलाम: तीखे तेवर, नरम दिल, यूं ही नहीं कोई होता नटसम्राट

भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अभिनय की अपनी अलग भाषा गढ़ी, जो स्टारडम से परे मानवीय सच्चाइयों के करीब थी। खेती, सामाजिक सरोकार और बेबाक अंदाज ने उन्हें पर्दे से अलग जमीन से जुड़ा इंसान बनाया।
✍️
सिनेमा एवं मनोरंजन डेस्क, द फ्रीलांस
सिनेमा व संस्कृति डेस्क•8 अक्टूबर 2026 • अपडेटेड•29
🌐Read in English →
शेयर करें:
नाना पाटेकर को आखिरी सलाम: तीखे तेवर, नरम दिल, यूं ही नहीं कोई होता नटसम्राट
📷 नाना पाटेकर को आखिरी सलाम: तीखे तेवर, नरम दिल, यूं ही नहीं कोई होता नटसम्राट — मुख्य घटनाक्रमफोटो साभार: रॉयटर्स / एजेंसीज़ / सोशल मीडिया

खबर की बड़ी बातें (Key Highlights)

  • नाना पाटेकर ने 'परिंदा', 'क्रांतिवीर' और 'अग्निसाक्षी' के लिए नौ साल के भीतर तीन नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीते।
  • सिनेमा के साथ-साथ वह खेती से जुड़े रहे और महाराष्ट्र के सूखे के दौरान 'नाम फाउंडेशन' की शुरुआत की।
  • उनकी बेबाकी, सादगी और किरदारों की गहराई ने उन्हें बॉलीवुड के पारंपरिक सितारों से बिल्कुल अलग खड़ा किया।

कभी गुस्से में तमतमाया हुआ व्यवस्था से लड़ता आम आदमी, कभी खतरनाक विलेन, कभी पुलिस अधिकारी, कभी भीतर से टूट चुका पिता, कभी मराठी रंगमंच का बूढ़ा अभिनेता और कभी ऐसा गैंगस्टर जिसे देखकर दर्शक हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएं। ये सिर्फ नाना पाटेकर के निभाए हुए किरदारों के ब्योरे भर नहीं हैं, बल्कि उस अभिनेता की रेंज का एक छोटा सा परिचय है, जिसने हिंदी और मराठी सिनेमा में अभिनय की अपनी अलग भाषा बनाई। उनका जाना भारतीय सिनेमा के लिए सिर्फ एक अभिनेता को खोना भर नहीं है, बल्कि उस कलाकार का विदा होना है, जिसने अभिनय को स्टारडम की चमक से अलग करके जिंदगी की खुरदरी, असहज और कई बार बदसूरत सच्चाइयों के करीब ला खड़ा किया था।

अभिनय की अनोखी शैली और बेजोड़ रेंज

नाना की सबसे बड़ी खूबी यही थी कि उनकी कोई एक तय रेंज नहीं थी। वह किसी किरदार में फिट होने की कोशिश नहीं करते थे, बल्कि किरदार को अपनी बेचैनी, अपनी आवाज और अपनी देह से एक नया स्वभाव दे देते थे। नाना उन अभिनेताओं में थे जिनके लिए संवाद महज डायलॉग नहीं थे। वह बोलते थे तो लगता था कि किरदार के भीतर लंबे समय से जमा गुस्सा, असहमति, हताशा, करुणा या बेचैनी अचानक बाहर आ गई है। 'क्रान्तिवीर' का उबलता हुआ प्रतिरोध हो, 'परिंदा' का हिंसक संसार, 'अब तक छप्पन' का भीतर से जटिल पुलिस अधिकारी हो या 'वेलकम' का मस्तमौला उदय शेट्टी, उनके संवादों में सिर्फ शब्द नहीं होते थे, एक पूरा मनोविज्ञान चलता था।

हिंदी सिनेमा में लंबे समय तक खलनायक को आवाज ऊंची कर डायलॉग बोलने पड़े थे। वर्दी पहने पुलिसवाले के लिए रौब दिखाना जरूरी था और फिल्म के हीरो के लिए आकर्षक दिखना जरूरी था। नाना ने इन तीनों धारणाओं को अपने तरीके से उलट दिया। उनकी सबसे बड़ी ताकत शायद यही थी कि वह अभिनय करते हुए अभिनय करते नहीं दिखते थे। उनकी तीखी आवाज, बोलने की असामान्य रफ्तार, अचानक आने वाला ठहराव, आंखों की बेचैनी, चेहरे पर बदलती हुई कठोरता और डायलॉग के बीच की खामोशी ये सब मिलकर उनके किरदार को गढ़ देते थे।

विज्ञापन • ADVERTISEMENT

संघर्ष से लेकर 'नटसम्राट' तक का सफर

नाना की जिंदगी का एक हिस्सा वह भी था जिसे नाना ने कभी पूरी तरह छिपाया नहीं। वह था भूख और अभाव। 13 साल की उम्र में परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ने के बाद वह फिल्मी पोस्टर पेंट करने लगे थे। स्कूल के बाद कई किलोमीटर पैदल चलना और मामूली कमाई करना उनके शुरुआती जीवन का हिस्सा था। बाद में जब वही आदमी सिनेमा का बड़ा नाम बना, तो भी उस शुरुआती संघर्ष की स्मृति उनके भीतर कहीं बची रही।

नाना की जड़ें महाराष्ट्र की मिट्टी में थीं और मराठी रंगमंच उनके अभिनय की पहली पाठशाला रहा। यही रंगमंच बाद में उनके सिनेमा में भी दिखाई देता रहा। 'नटसम्राट' में एक बूढ़े रंगमंच अभिनेता गणपत बेलवलकर का किरदार निभाते हुए उन्होंने जैसे अभिनेता की जिंदगी के उस अकेलेपन को छू लिया था, जिसे शायद वही कलाकार सबसे गहराई से समझ सकता है जिसने खुद मंच की रोशनी और उसके बाद का अंधेरा देखा हो।

किसानों के लिए मसीहा और सादगी भरा जीवन

सिनेमा से परे नाना खुद खेती करते थे। सिंहगढ़ किले के पास उनकी जमीन पर वह चावल, मूंगफली, लहसुन और प्याज जैसी फसलें उगाते थे। 2015 में महाराष्ट्र के सूखे और किसान आत्महत्याओं ने उन्हें भीतर तक झकझोर दिया। अभिनेता मकरंद अनासपुरे के साथ मिलकर उन्होंने 'नाम फाउंडेशन' की शुरुआत की, जिसके जरिए किसान परिवारों की बड़े पैमाने पर मदद की गई। नाना के लिए किसान कोई सोशल इश्यू नहीं था, बल्कि उस भारत का चेहरा था जिसे वह अपने आसपास देखते थे।

नाना पाटेकर की एक और बात उन्हें बाकी सितारों से अलग करती थी। वह स्टार की तरह दिखने की कोशिश नहीं करते थे। महंगे शौक, चमकदार जिंदगी और लगातार सुर्खियों में बने रहने की बेचैनी उनसे दूर रही। वह किताबों, संगीत, अच्छी फिल्मों, खेती और खाना पकाने जैसी साधारण चीजों से जुड़े रहे और हमेशा अपनी शर्तों पर जिए।

डिस्क्लेमर एवं साभार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल इस वीडियो या लेख के दावों की सत्यता की 'The Freelance' स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। यह विषय सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा का विषय बना हुआ है। सामग्री साभार: संबंधित सोशल मीडिया हैंडल / क्रिएटर / архив रिपोर्ट।

प्रायोजित • SPONSORED
❤️
100% पाठक समर्थित मीडिया

निष्पक्ष व निडर पत्रकारिता को आपका साथ चाहिए

द फ्रीलांस बिना किसी कॉर्पोरेट या राजनीतिक दबाव के जनसरोकार की खबरें आप तक पहुँचाता है। आपका छोटा सा योगदान भी हमारी स्वतंत्रता की ताकत है।

संबंधित खबरें

नाना पाटेकर के जाने के बाद फिर याद आई ‘प्रतिघात’, जानिए क्यों इस फिल्म को देखकर समझ आएगा उनका असली कद

नाना पाटेकर के जाने के बाद फिर याद आई ‘प्रतिघात’, जानिए क्यों इस फिल्म को देखकर समझ आएगा उनका असली कद

वीडियो: 'मैं कल मरने वाला हूं...', दुनिया को अलविदा कहने से पहले नाना पाटेकर ने कही थी ऐसी बात कि भावुक हो गए फैंस

वीडियो: 'मैं कल मरने वाला हूं...', दुनिया को अलविदा कहने से पहले नाना पाटेकर ने कही थी ऐसी बात कि भावुक हो गए फैंस

वीडियो: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से पसरा मातम, पुणे के फार्महाउस में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

वीडियो: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से पसरा मातम, पुणे के फार्महाउस में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

हिंदी सिनेमा को बड़ा झटका: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

हिंदी सिनेमा को बड़ा झटका: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

बॉलीवुड को बड़ा झटका, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन, जानिए उनके परिवार में कौन-कौन है

बॉलीवुड को बड़ा झटका, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन, जानिए उनके परिवार में कौन-कौन है

बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर का हुआ अचानक निधन, अंतिम पलों को लेकर डॉक्टर ने किया बड़ा खुलासा

बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर का हुआ अचानक निधन, अंतिम पलों को लेकर डॉक्टर ने किया बड़ा खुलासा

नाना पाटेकर के वो अमर डायलॉग, जो पर्दे से निकलकर हमेशा के लिए लोगों की जुबान पर चढ़ गए

नाना पाटेकर के वो अमर डायलॉग, जो पर्दे से निकलकर हमेशा के लिए लोगों की जुबान पर चढ़ गए

नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का आया रिएक्शन, 8 साल पहले लगाए थे गंभीर आरोप

नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का आया रिएक्शन, 8 साल पहले लगाए थे गंभीर आरोप

✍️

सिनेमा एवं मनोरंजन डेस्क, द फ्रीलांस

सत्यापित संपादकीय डेस्क

सिनेमा, ओटीटी, कला एवं सेलिब्रिटी जगत टीम

द फ्रीलांस की मनोरंजन डेस्क भारतीय सिनेमा, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, संगीत और सांस्कृतिक जगत से जुड़ी हर खबर, निष्पक्ष फिल्म समीक्षाएं और कलाकारों के विशेष संदर्भों को बिना किसी पीआर या सनसनीखेज हाइप के पाठकों तक पहुँचाती है। हम निष्पक्ष, सटीक और तथ्यात्मक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह समाचार रिपोर्ट विभिन्न प्रमाणित समाचार एजेंसियों, आधिकारिक बयानों और स्थानीय संवाददाताओं से प्राप्त इनपुट के आधार पर तैयार की जाती है।

विज्ञापन • ADVERTISEMENT

संबंधित विजुअल स्टोरीज (Web Stories)

TAP TO VIEW

‘nana patekar’ व मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें

नाना पाटेकर के जाने के बाद फिर याद आई ‘प्रतिघात’, जानिए क्यों इस फिल्म को देखकर समझ आएगा उनका असली कदENTERTAINMENT

नाना पाटेकर के जाने के बाद फिर याद आई ‘प्रतिघात’, जानिए क्यों इस फिल्म को देखकर समझ आएगा उनका असली कद

8 अक्टू॰25
वीडियो: 'मैं कल मरने वाला हूं...', दुनिया को अलविदा कहने से पहले नाना पाटेकर ने कही थी ऐसी बात कि भावुक हो गए फैंसENTERTAINMENT

वीडियो: 'मैं कल मरने वाला हूं...', दुनिया को अलविदा कहने से पहले नाना पाटेकर ने कही थी ऐसी बात कि भावुक हो गए फैंस

8 अक्टू॰29
वीडियो: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से पसरा मातम, पुणे के फार्महाउस में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कारENTERTAINMENT

वीडियो: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से पसरा मातम, पुणे के फार्महाउस में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

8 अक्टू॰36
हिंदी सिनेमा को बड़ा झटका: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहरENTERTAINMENT

हिंदी सिनेमा को बड़ा झटका: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

8 अक्टू॰30
बॉलीवुड को बड़ा झटका, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन, जानिए उनके परिवार में कौन-कौन हैENTERTAINMENT

बॉलीवुड को बड़ा झटका, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन, जानिए उनके परिवार में कौन-कौन है

8 अक्टू॰48
बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर का हुआ अचानक निधन, अंतिम पलों को लेकर डॉक्टर ने किया बड़ा खुलासाENTERTAINMENT

बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर का हुआ अचानक निधन, अंतिम पलों को लेकर डॉक्टर ने किया बड़ा खुलासा

8 अक्टू॰34
नाना पाटेकर के वो अमर डायलॉग, जो पर्दे से निकलकर हमेशा के लिए लोगों की जुबान पर चढ़ गएENTERTAINMENT

नाना पाटेकर के वो अमर डायलॉग, जो पर्दे से निकलकर हमेशा के लिए लोगों की जुबान पर चढ़ गए

8 अक्टू॰45
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का आया रिएक्शन, 8 साल पहले लगाए थे गंभीर आरोपENTERTAINMENT

नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का आया रिएक्शन, 8 साल पहले लगाए थे गंभीर आरोप

8 अक्टू॰43
विज्ञापन • ADVERTISEMENT
प्रायोजित • SPONSORED