टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस नीति टेलर की पर्सनल लाइफ इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर नीति टेलर के तलाक की खूब चर्चा हो रही थी। अटकलें लगाई जा रही थीं कि नीति की शादीशुदा जिंदगी में सब कुछ ठीक नहीं है और वो जल्द ही अपने पति परीक्षित बावा से तलाक ले रही हैं। अब एक्ट्रेस ने इस खबर पर अपनी चुप्पी तोड़ी और पूरी सच्चाई बताई है, जिससे उनके फैंस ने बड़ी राहत की सांस ली है।
अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए नीति ने बताया कि उनके और उनके पति के बीच सब कुछ ठीक है और उनका तलाक बिल्कुल नहीं हो रहा है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जब चीजें सच नहीं होतीं, तो वो आपको परेशान नहीं करतीं। हमने अपने रिश्ते को इसी तरह निजी रखने का फैसला किया है। हम खुश हैं, सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा है। मुझे लगता है, टचवुड, किसी की नजर नहीं लगनी चाहिए। नीति के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर चल रही तमाम अटकलों पर पूर्ण विराम लग गया है।
क्यों उड़ी थीं तलाक की अफवाहें?
नीति बहुत दिनों से इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रही थीं, जिस वजह से उनके चाहने वालों को लगा कि शायद दाल में कुछ काला है। उनके तलाक की चर्चा इसलिए भी जोर पकड़ गई थी क्योंकि कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी शादी की तस्वीरें हटा दी थीं और अपने नाम से 'बावा' सरनेम भी हटा लिया था। इसी एक कदम ने उनके रिश्ते में दरार आने की खबरों को और ज्यादा हवा दे दी थी, जो अब पूरी तरह झूठी साबित हुई हैं।
संबंधित खबरें
फिल्मी है दोनों की लव स्टोरी
नीति टेलर और उनके पति की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। नीति के पति परीक्षित बावा एक आर्मी ऑफिसर हैं। दोनों एक-दूसरे को स्कूल के समय से ही जानते थे। हालांकि, दोनों के बीच बातचीत तब शुरू हुई जब 2018 में परीक्षित ने नीति को उनके जन्मदिन पर विश किया और उनके काम की तारीफ की। यहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं, उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया और आखिरकार 2020 में दोनों हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल इस वीडियो के दावों की सत्यता की 'The Freelance' स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो साभार: संबंधित सोशल मीडिया हैंडल / क्रिएटर।






