हर इंसान को कभी न कभी दर्द का सामना करना पड़ता है, हालांकि इसकी तीव्रता कम-ज्यादा हो सकती है। मगर क्या पुरुषों और महिलाओं में दर्द को महसूस करने का तरीका अलग होता है? महिलाओं और पुरुषों के शरीर में दर्द को लेकर हाल ही में एक ग्लोबल स्टडी में बेहद चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं।
प्रतिष्ठित 'नेचर मेडिसिन' जर्नल में पब्लिश एक बड़ी ग्लोबल स्टडी ने यह साफ कर दिया है कि दुनिया भर में महिलाएं पुरुषों की तुलना में अधिक शारीरिक दर्द का सामना करती हैं। दुनिया भर के शोधकर्ताओं ने 'दर्द से जुड़ी महामारी विज्ञान' के क्षेत्र में अब तक की सबसे बड़ी स्टडी को पूरा किया है, जो साल 1990 से 2025 के बीच की अवधि पर आधारित है।
11 हिस्सों में महिलाओं को होता है ज्यादा दर्द
यह रिसर्च 118 देशों के 60 लाख से ज्यादा लोगों के आंकड़ों पर आधारित है, जिसमें 5 वर्ष के बच्चों से लेकर 100 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग तक शामिल थे। शोधकर्ताओं ने शरीर के 11 प्रमुख हिस्सों जैसे सिर, चेहरा, गर्दन/कंधा, हाथ/कलाई, कोहनी, छाती, पेट, पीठ, कूल्हा, पैर, टखना और घुटने में दर्द पर स्टडी की।
अध्ययन में सामने आया कि सभी 11 हिस्सों में महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में ज्यादा दर्द दर्ज कराया। खासतौर पर सिरदर्द, चेहरे के दर्द और पेट दर्द के मामलों में महिलाओं और पुरुषों के बीच का फर्क सबसे ज्यादा पाया गया।
संबंधित खबरें
महिलाओं के दर्द की होती है अनदेखी
यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग के प्रोफेसर एंड्रयू हॉर्न और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर रेबेका स्लेटर के अनुसार, यह रिसर्च 'जेंडर पेन गैप' यानी महिला और पुरुष के दर्द में असमानता का ठोस प्रमाण है। स्टडी में यह भी सामने आया है कि महिलाओं के दर्द को अक्सर क्लीनिकों में गंभीरता से नहीं लिया जाता, उसकी अनदेखी की जाती है या उन्हें पर्याप्त दर्द निवारक दवाएं नहीं दी जाती हैं।
उम्र, लाइफस्टाइल और सामाजिक कारण
स्टडी में पाया गया है कि महिलाओं और पुरुषों में 55 साल की उम्र से पहले दर्द में बढ़ोतरी दर्ज की गई और 75 साल की उम्र के आसपास यह अपने चरम पर पहुंच जाता है। दुनिया भर में दर्द के बोझ का 18.3 प्रतिशत हिस्सा तीन प्रमुख सामाजिक और स्वास्थ्य कारणों—धूम्रपान, मोटापा और गरीबी—से जुड़ा होता है। कम मानव विकास सूचकांक (HDI) वाले गरीब इलाकों में बुजुर्गों को पीठ के निचले हिस्से में दर्द अमीर इलाकों की तुलना में लगभग दोगुना झेलना पड़ता है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल इस वीडियो के दावों की सत्यता की 'The Freelance' स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो साभार: संबंधित सोशल मीडिया हैंडल / क्रिएटर।



![[Video] 'बिजनेसमैन' के रूप में नजर आए शख्स का अनूठा अंदाज, सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी वायरल क्लिप](/uploads/tfl-img-1791283852972-25616e6f8490.webp)




