इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
भारत और अमेरिका के बीच बहुप्रतीक्षित व्यापार समझौते को लेकर उद्योग जगत में सुगबुगाहट तेज हो गई है। अमेरिकी-भारतीय व्यापार परिषद ने दोनों देशों की सरकारों से आग्रह किया है कि साल के अंत तक इस डील को अमलीजामा पहनाया जाए ताकि निवेश के रास्ते में आ रही बाधाएं दूर हो सकें।