इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
बिहार लोक सेवा आयोग की शिक्षक भर्ती परीक्षा (BPSC TRE-4) में मैथिली समेत अन्य क्षेत्रीय भाषाओं और कला विषयों की रिक्तियों को जोड़ने से अभ्यर्थियों के लिए रोजगार के नए रास्ते खुल गए हैं। कुल पदों की संख्या बढ़कर अब 33,320 हो गई है, जिससे मिथिला क्षेत्र के युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।