इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
टोयोटा ने अपनी लोकप्रिय लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक हाइलक्स ईवी की मजबूती को परखने के लिए एक खतरनाक स्टंट किया है। करीब 30 फीट की ऊंचाई से 760 किलोग्राम वजनी कारवां को सीधे गाड़ी की छत पर गिराया गया, जिसके बाद भी पिकअप ट्रक ने शानदार प्रदर्शन किया और खुद चलकर बाहर आई।