इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
केंद्र सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत वर्ष 2001 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. मनदीप भंडारी को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। चिकित्सा क्षेत्र की पृष्ठभूमि रखने वाले भंडारी के पास ढाई दशक से अधिक का लंबा प्रशासनिक अनुभव है और वह वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के प्रधान सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।