इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
श्रीनगर में शिक्षा विभाग का एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है जहां इम्तियाज अहमद नाम का व्यक्ति 13 साल तक शिक्षक के रूप में नौकरी करता रहा और सरकारी खजाने से वेतन उठाता रहा। विभागीय जांच में उसके सभी नियुक्ति और पदोन्नति के कागजात फर्जी पाए गए हैं, जिसके बाद प्रशासन ने उसकी नियुक्ति को रद्द कर दिया है।