इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
देश में सोने की आसमान छूती कीमतों और भारी-भरकम टैक्स के बोझ से बचने के लिए लोग अब समानांतर और अनौपचारिक बाजार का रुख कर रहे हैं। कैश में बिना किसी रसीद और पक्के बिल के सोना खरीदने पर थोक और खुदरा खरीदारों को भारी डिस्काउंट का लालच दिया जा रहा है, जिससे सरकारी राजस्व को करोड़ों का चूना लग रहा है।