इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर बड़े ऐलान किए। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अब तक 10 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती की जा चुकी है और जल्द ही 4 हजार और नए पद भरे जाएंगे।