इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे करीब 12,000 शिक्षकों के लिए बड़ी मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। जिन शिक्षकों ने अभी तक हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा पास नहीं की है, उन्हें अब यह परीक्षा पास करनी होगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में कड़े निर्देश जारी किए हैं।