इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
तेलंगाना की सियासत में कांग्रेस पार्टी को उस वक्त तगड़ा झटका लगा जब उसके कई दिग्गज और पुराने नेताओं ने हाथ का साथ छोड़कर भारत राष्ट्र समिति (BRS) का दामन थाम लिया। रंगारेड्डी जिले में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान BRS के कार्यकारी अध्यक्ष केटीआर ने इन सभी नेताओं का पार्टी में स्वागत किया।