इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
बॉलीवुड अभिनेत्री निम्रत कौर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने बचपन के सबसे दर्दनाक दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि कैसे साल 1994 में कश्मीर में आतंकवादियों ने सेना की वर्दी में आकर उनके पिता मेजर भूपेंद्र सिंह का अपहरण कर लिया था और सात दिन तक बंधक बनाए रखने के बाद उनकी हत्या कर दी थी।