इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन की प्रभावशाली बहन किम यो जोंग ने सियोल को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि सीमा पर उत्तर कोरियाई सैनिकों के निर्माण कार्यों में बाधा डाली गई या गोलीबारी की गई, तो इसका करारा जवाब दिया जाएगा। यह बयान डिमिलिटराइज्ड जोन में हुए बारूदी सुरंग धमाकों के बाद आया है, जिसमें तीन दक्षिण कोरियाई सैनिक घायल हो गए थे।