इस विषय पर प्रकाशित सभी महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण
फिल्म 'वो कौन थी' का सदाबहार गाना 'लग जा गले' आज भी लोगों की जुबान पर है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शुरुआत में इसे फिल्म के डायरेक्टर राज खोसला ने सिरे से खारिज कर दिया था। म्यूजिक डायरेक्टर मदन मोहन और अभिनेता मनोज कुमार की सूझबूझ से यह गाना रिकॉर्ड हुआ और भारतीय सिनेमा का मील का पत्थर बन गया।